A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, 31/10/2025, शुक्रवार
=============================
देश भर में आज 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती मनाई जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज गुजरात के केवडिया पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनहें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय एकता परेड की सलामी ली। राष्ट्रीय एकता परेड में बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सहित कुल 16 टुकड़ियां भाग ले रहीं हैं। जानकारी अनुसार एकता परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला ऑफिसर कर रहीं हैं।20251031 083135
20251031 085017 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती पर आज हो रहे एकता परेड में ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के 16 पदक विजेता और सीआरपीएफ के 05 शौर्य चक्र विजेता शामिल हो रहें हैं। आज गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस की तर्ज पर ही एकता परेड भी हो रही है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 15वीं पर पूरा राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मीदी आज शुक्रवार गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 182मीटर ऊॅची प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर एकता नगर में 01 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक सटैचू ऑफ यूनिटी के परिसर में भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के इस भारत पर्व के दौरान भारत की समृद्धि विरासत विविधता में एकता की भावना दर्शाने वाले विविध आयोजन भी होंगे। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने दिल्ली में लौह पुरुष को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री अमितशाह जी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। अमितशाह जी ने दिल्ली में लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!