A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क पाठशालाओं को स्थापित किया जाएगा जयराम गौतम

जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क पाठशालाओं को स्थापित किया जाएगा जयराम गौतम

Buro chief Vijay Kumar Bansal

  • हरिद्वार संवाददाता ममता चौहान Screenshot 2025 10 31 12 12 53 35 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b123

भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर ट्रस्ट द्वारा सचालित की जा रही सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट भारत के सभी राज्यों में पांच-पांच गरीब बेटियों का विवाह सर्व समाज के समाज सहयोग से कराएगा। महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए निःशुल्क पाठशालाएं स्थापित की जाएंगी। मंदिरों में कलश भेंट किए जाएंगे। समाज को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाए जाएंगे। जयराम गौतम ने कहा कि ट्रस्ट की राष्ट्रीय मुहिम का शुभारंभ 08 फरवरी को बुग्गावाला स्टेडियम में सर्व समाज की पांच बेटियों के विवाह संस्कार के आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि गरीब निर्धन परिवारों की सेवा करना ही ट्रस्ट का लक्ष्य है। ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया है। संकल्प को साकार करते हुए शिक्षा से लेकर बेटियों के विवाह संस्कार, पर्यावरण संरक्षण अभियान, जन सेवा के प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान विपिन बर्मन, संजय बर्मन, शुभम मेहरा, शिखा कश्यप, प्रिंस प्रधान, स्वाति सैनी, अंशुल, अ आदि भी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!