A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर का 90 वर्ष की उम्र में निधन

90 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर का 90 वर्ष की उम्र में निधन

 

af5c114b 921e 49c6 b42e f76fcddb2dfc 1761880897918

90 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

3a92f30d 3df3 4aec ab4a c355bed561fd 1761880897919

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर महास्थविर का शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से भिक्षु संघ में शोक व्याप्त है। भदंत ज्ञानेश्वर 11 अक्टूबर को बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग 20 दिनों के इलाज के बाद, उन्होंने 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर दोपहर तक कुशीनगर पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर 10 नवंबर तक रखा जाएगा। इसके बाद बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।भदंत ज्ञानेश्वर ने कुशीनगर में बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष के रूप में बौद्ध धर्म के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे साहित्यिक कार्यों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे।उन्हें म्यांमार के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान “अभिधज्जा महारथ गुरु” से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय के रूप में जाना जाता है। म्यांमार सरकार ने उन्हें वर्ष 2021 में यह उपाधि प्रदान की थी। उन्होंने बौद्ध धर्म और कुशीनगर के विकास से संबंधित कई लेख और पुस्तकें लिखीं, जिनमें “भदंत ज्ञानेश्वर महास्थविर: जीवन एवं कृतित्व” प्रमुख है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!