Sonbhdara news:भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में प्रथम सेमेस्टर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना — 1 से 2 नवम्बर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्राचार्य डॉ. राम सेवक सिंह यादव ने बताया है कि सभी छात्र-छात्राओं को दिनांक 01 नवम्बर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण /रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
डॉ. यादव ने बताया कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पोर्टल या महाविद्यालय पोर्टल पर लॉगइन कर अपने विवरण को सत्यापित करते हुए पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। साथ ही, विद्यालय द्वारा दिया गया चालान व शुल्क रसीद भी अपने साथ लेकर आएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा फॉर्म भरने की जिम्मेदारी स्वयं छात्रों की होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद पंजीकरण नहीं भरे जाने की स्थिति में महाविद्यालय किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगा।
डॉ. राम सेवक सिंह यादव ने सभी छात्र-छात्राओं से समय पर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी असुविधा से बचा जा सके।




