
《वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़》
《उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर》

कोटड़ा ब्लॉक में शुक्रवार दिनांक 31/10/2025 को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में “प्रखर राजस्थान 2.0” के अंतर्गत मेगा पीटीएम एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं जिनमें पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के साथ–साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं इनमें विशेष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के समस्त कार्मिक एवं स्थानीय अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह द्वारा किया।
