?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जयपुरिया ओवर ब्रिज का सांसद रमेश अवस्थी ने किया शुभारम्भ

दो लाख लोगों को मिलेगी जाम से निजात

*जयपुरिया ओवर ब्रिज का शुभारम्भ, दो लाख लोगों को मिलेगी जाम से निजात*

कानपुर नगर।

FB IMG 1762179880586 FB IMG 1762180221649कानपुर महानगर के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम कानपुर की जनता को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करने एवं जयपुरिया क्रॉसिंग पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से 60 करोड़ की लागत से निर्मित नव-सेतु का शुभ आरंभ भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने सोमवार को कर दिया। लम्बे समय से लंबित यह पुल अब जनता को समर्पित हो चुका है यह केवल एक सेतु नहीं, बल्कि कानपुर के विकास और सुगम भविष्य की नई पहचान है। ये पुल कानपुर के मुख्य मार्गो को जोड़ता है जैसे फूलबाग, मालरोड से जाजमऊ, शुक्लागंज, कैंट आदि रास्ते शामिल हैं। कानपुर लखनऊ रेलवे रूट की जयपुरिया रेलवे क्राॅसिंग से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। ये क्राॅसिंग अक्सर बंद रहती थी। इससे स्कूली बच्चों से लेकर अन्य लोगों को भी समस्याएं होती थी। इस समस्या को समाप्त करने के लिए ही इस पुल का निर्माण कराया गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, अध्यक्ष महिला कल्याण निगम श्रीमती कमलावती सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सदस्य महिला आयोग श्रीमती अनीता गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित, विनोद गुप्ता, सुरेश अवस्थी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!