
चंद्रपुर जिल्हे में पिछले 5 वर्षों से पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी यह अलग अलग खेलो में जैसे कुश्ती, ग्रेपलिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी, MMA मिक्स मार्शल आर्ट्स जैसे खेलो में सतत अपने जिल्हे और राज्य को अच्छे खिलाड़ी प्रदान किए है, तथा पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के एकमात्र उद्देश्य अपने जिल्हे में ओलम्पिक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करना तथा छोटी बच्चियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाना तथा आज कल के माहौल में शारीरिक व्यायाम और खेल के प्रति मेहनत यही उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद, चंद्रपुर, क्रीडा भारती, चंद्रपुर के सहकार्य से इस अकैडमी को शुरू करने की जानकारी पैंथर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री. मुकेश पाण्डेय ने दी। उसी प्रकार दिनांक १४ से १६ नवंबर २०२५ कालावधि में उत्तराखण्ड में होने वाले राष्ट्रीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) स्पर्धा के लिए अपने जिल्हे व अकैडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन महाराष्ट्र की टीम में किया गया जिसमें
१. कु. मानसी गजेन्द्रसिंह दरबार – ४५ किग्रा, कु. श्रुति जगन दुर्गम – ६७ किग्रा, पूर्वेश अमित अग्रवाल – ८८ किग्रा इन सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, सम्मानचिन्ह, ट्रक सूट, टीशर्ट व खेलने की कीट देकर सभी अतिथियों द्वारा सत्कार किया गया साथ ही साथ राष्ट्रीय टेप बॉल क्रिकेट स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला टीम इराई महिला क्रिकेट संघ (मुंबई टेपबॉल क्रिकेट टीम) के मोनाली नवलकर व उनकी टीम को पुष्पगुच्छ व सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी मान्यवरों ने उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय स्पर्धा में जानेवाले तीनों खिलाड़ियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के लिए पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी के आलोक दुर्गम, भाविक कुड़वे, विष्णु पाण्डेय, सिद्धांत यादव, कु. खुशी मातंगी, कु. अनुष्का मेश्राम, कु. मुस्कान चौहान, कु. गुनगुन चौहान, कु. काजल देवांगन, कु. यामिनी देवांगन, कु. रेशमी देवांगन खिलाड़ियों ने अपना अपना योगदान देकर सफल बनाया।








