


नगर पंचायत पवनी के धान खरीदी केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की।
धान खरीदी प्रारंभ होने पर किसानों में खुशी देखी गई। किसानों ने ₹3100 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।












