A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

महावीर कोचिंग क्लासेस का वार्षिक उत्सव हुआ आयोजित

FB IMG 1763341062265

FB IMG 1763341045023

FB IMG 1763341071983

FB IMG 1763341101548सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * महावीर कोचिंग क्लासेस का वार्षिक उत्सव , खेल परिसर मैदान में खेल महोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। पूरा कार्यक्रम कोचिंग के डायरेक्टर भगवानजी सर के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि अनिल तिवारी , आकाश राजपूत , राजीव हजारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के उत्साह, अनुशासन और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान कोचिंग के विद्यार्थियों ने अद्भुत ऊर्जा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर बच्चों का जोश देखते ही बनता था। उत्सव में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, रिले रेस, बॉली-बॉल, और क्रिकेट सहित कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत में सभी 10वीं और 12वीं में और अन्य क्लासों में टॉपर बच्चों को मंच से सम्मानित किया गया । लगभग 70 से ज्यादा बच्चों का मंच से सम्मान हुआ ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!