उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

ADO ( पंचायत) सुशील कुमार श्रीवास्तव ने मनमानी तरीके से सफाईकर्मी को पोखरा गौशाला पर किया है तैनात

सफाईकर्मियों की मनमानी तरीके से तैनाती करने वाले ADO ( पंचायत ) के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चल रही तैयारी

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। ग्राम पंचायत पोखरा में तैनात सफाईकर्मी को पोखरा गौशाला पर तैनाती की खबर प्रकाशित होने पर भड़के ADO (पंचायत)।।

⭐ ADO ( पंचायत) सुशील कुमार श्रीवास्तव ने मनमानी तरीके से सफाईकर्मी को पोखरा गौशाला पर किया है तैनात।

⭐ शासनादेश के खिलाफ सफाई कर्मियों की तैनाती की खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के खिलाफ षंडयंत्र रच रहे ADO ( पंचायत )

⭐ सफाईकर्मियों की मनमानी तरीके से तैनाती करने वाले ADO ( पंचायत ) के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चल रही तैयारी।

उत्तर प्रदेश

कप्तानगंज बस्ती ।। सहायक विकास अधिकारी / एडीओ पंचायत कप्तानगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव के कारनामों को लेकर वर्तमान समय में जिले में चर्चा का बाजार गर्म है । एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत पोखरा में 04 राजस्व गांवों में 06 सफाई कर्मियों की तैनाती किया है जिसमें दो सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत पोखरा में अधिक है तो एडीओ पंचायत ने शासनादेश को दरकिनार करके पोखरा गांव में तैनात सफाई कर्मी कृष्ण कुमार चौधरी को पोखरा गौशाला पर तैनात कर दिया है और एक सफाईकर्मी राधा रमन को ब्लॉक मुख्यालय कप्तानगंज पर तैनात कर दिया है । ग्राम पंचायत महुआ लखनपुर में 02 राजस्व गांवों में 06 सफाई कर्मियों की तैनाती किया है जो शासनादेश के विरुद्ध है । ग्राम पंचायत पोखरा ,महुआ लखनपुर ,परसपुरा आदि ऐसे ही पूरे विकासखंड में लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत ने शासनादेश को ताक पर रखकर सफाई कर्मियों की तैनाती किया है । शासनादेश को ताख पर रखकर सफाई कर्मियों की तैनाती करने की खबर सोशल मीडिया / सम्मानित समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव बौखलाए हुए हैं और खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने की फिराक में जुटे हुए हैं । एडीओ पंचायत निष्पक्ष पत्रकारिता पर भारी पड़ रहे हैं जब पत्रकार निष्पक्ष खबर प्रकाशित कर रहा है तो एडीओ पंचायत क्यों ? पत्रकार के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं और फर्जी मुकदमें में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं जिसका सीधा मतलब दाल में कुछ काला है अर्थात् एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव को अपने द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार का खुलासा होने का डर सता रहा है । पोखरा गौशाला पर तैनात सफाईकर्मी कृष्ण कुमार चौधरी क्यों ग्राम पंचायत पोखरा में तैनात होने के बाद ग्राम पंचायत में साफ सफाई छोड़ कर पोखरा गौशाला पर रहकर मौज कर रहा है जो एक जांच का विषय बना हुआ है । आखिर कब मनमानी / लापरवाही करने वाले एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ होगी कार्रवाई ? इस प्रकरण में जिलाधिकारी ज्योत्सना कृत्तिका ने कहा कि शासनादेश के खिलाफ तैनाती करने वाले एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!