A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

तालाब से मिली अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश…..

ग्राम बंधवाभांठा गांव के लहुट डबरी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी.......

कोरबा:- उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाभांठा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के लहुट डबरी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही देखते ही देखते तालाब किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति समझने की कोशिश करते दिखे।
घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को उन्होंने पहले कभी गांव में नहीं देखा था। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कौन था और इस तालाब तक कैसे पहुंचा।
अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण और पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल गांव में दहशत और सवालों का माहौल बना हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!