
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से बढ़ रही ठंड से लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। तेज धूप खिलने से शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से दिन में बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप से गर्मी का भी अहसास हुआ।शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे लोगों को तल्ख धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि करीब 11 बजे तक लोगों को गर्म कपड़ा के बीना वाहन चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर गर्मी का अहसास हुआ और पसीना भी हुआ, लेकिन छांव वाले स्थान पर स्थिति सामान्य रही। इससे लोग धूप के तेज और पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड से भी राहत पाए।बदलते मौसम से लोगों को ठंडक का सामना करना पड़ा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को सुबह-शाम के ठंड से भी राहत मिलेगा। मौसम में इस तरह के हो रहे बदलाव से अब मेडिकल कॉलेज में भी सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं जबकि पछुआ के चलने से लोगों को बाइक पर गर्म कपड़ा पहनना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दिसंबर माह से ठंड बढ़ जाएगी।














