A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीधार्मिकमध्यप्रदेश

एक शाम खाटू श्याम के नाम रीठी में 2 को

श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा का भव्य भजन कीर्तन की तैयारियां तेज

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20251129 WA0054

एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम दो दिसंबर को रीठी नगर में भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया गया कि नगर के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में आगामी दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे से जबलपुर के प्रसिद्ध गायकों के द्वारा एक शाम खाटू वाले श्याम बाबा के नाम आयोजित भजन कीर्तन में प्रस्तुति देंगे। भजन प्रवाहक सतेन्द्र असाटी, भजन प्रवाहिका निशा कुशवाहा द्वारा हारे के सहारे बाबा श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस भव्य व दिव्य आयोजन को लेकर श्री खाटू श्याम परिवार रीठी द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। नगर के राशु कंदेले, साकेत कंदेले, रवि चौधरी, अंकुश सोनी, ऋषभ पाल, बिंजन श्रीवास, सोनू सेन मंजा, हर्ष कंदेले, प्रिंस बिलैया, कन्हैया बर्मन, अजय सोनी सहित अन्य जनों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!