
लखीमपुर खीरी। दिनांक 29 नवंबर 2025, झंडी चौराहा पर आज स्थानीय बाजार में नए व्यापारिक विस्तार का आग़ाज़ हुआ। क्षेत्र में पहली बार फैशनेबल और आधुनिक परिधानों के बड़े शोरूम कुर्बान साड़ी एंड शूट सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और रौनक देखने को मिली उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति रही। समारोह में ग्राम व कस्बे के सम्मानित नागरिकों में रफ़ीक बाज़ारबाग, रफ़त हुसैन, सुरजीत कश्यप, सलीम, इशु मिश्रा, रिज़वान, तारिक घोशी, आरिफ बाज़ारबाग, राजेश वर्मा, छोटे ख़ान, माजिद समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने शोरूम के शुभारंभ पर मालिकों को बधाई दी और दुकान की सफलता की कामना की स्थानीय लोगों का कहना है कि कुर्बान साड़ी एंड शूट सेंटर के खुलने से अब क्षेत्र में शादी-ब्याह, त्योहार और खास मौकों के लिए आकर्षक एवं नए डिज़ाइन की साड़ियों, शूट्स और फैशन परिधानों की उपलब्धता आसान हो जाएगी। इससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा दुकान प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों को उचित दाम, बेहतर क्वालिटी और नए ट्रेंड्स का खास ध्यान रखा जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मीठे और जलपान की भी व्यवस्था की गई, साथ ही क्षेत्र में नए व्यापारिक अवसरों और विकास की संभावनाओं को लेकर चर्चा भी हुई झंडी चौराहा पर इस शोरूम के खुलने से स्थानीय व्यापार को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी









