उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

प्राइमरी स्कूल में करीब 70 बच्चों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा

स्कूल परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। भरौली स्कूल के नल से दूषित पानी, बालू निकल रहा:70 बच्चे बाहर का पानी पीने को मजबूर, 6 महीने से नहीं हुई मरम्मत।।

बस्ती-यूपी

रुधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत भरौली स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में करीब 70 बच्चों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। स्कूल परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब है, जिससे दूषित पानी और बालू निकल रहा है। बच्चे और विद्यालय स्टाफ यह पानी पीने से बच रहे हैं।

स्थानीय अभिभावकों ने दूषित पानी से बच्चों में संक्रामक रोग फैलने का गंभीर खतरा बताया है। ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। इसके कारण बच्चे और विद्यालय स्टाफ बाहर से पानी लाने को मजबूर हैं। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले छह महीनों से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के इंडिया मार्का हैंडपंप को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित पेयजल मिल सके और वे बीमारियों से बच सकें। रुधौली के खंड विकास अधिकारी (BDO) योगेंद्र राम त्रिपाठी ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है।

Back to top button
error: Content is protected !!