

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * हार्ट ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर जैसीनगर अपने घर लौटी सरस्वती पटेल से जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। घर पहुंचकर उन्होंने सरस्वती पटेल के जल्द स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि सरस्वती पटेल का बीते माह कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सहयोग से एम्स भोपाल में हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है और डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णतः स्वस्थ बताया है। सरस्वती पटेल व उनके पति दयाशंकर पटेल ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के सहयोग और सतत् मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।











