
विधायक मोहन वर्मा के प्रयास रंग लाए, सुकरौली छठ घाट सौंदर्यीकरण को मिली हरी झंडी

पूर्व प्रधान राजेश कुमार गुप्ता साथियों संग विधायक आवास पहुचकर मिठाई खिलाकर विधायक को दी बधाई

सुकरौली कुशीनगर, नगर पंचायत सुकरौली में स्थित चौधराइन पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। इस क्रम में पूर्व प्रधान राजेश कुमार गुप्ता व रामप्रवेश कश्यप और अन्य लोगो ने विधायक मोहन वर्मा के आवास पर पहुचकर विधायक मोहन वर्मा का मुह मीठा कराकर बधाई दी | स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद अंततः 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य न केवल छठ घाट का संरक्षण करना है, बल्कि इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना भी है, ताकि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। नागरिकों का कहना है कि सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित हो सकेगा और नगर पंचायत सुकरौली को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने भी इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चौधराइन पोखरे का विकास उनकी प्राथमिकता में रहा है। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होते ही यह स्थान लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण छठ घाट के रूप में विकसित होगा। पूर्व प्रधान राजेश कुमार गुप्ता ने सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लंबे समय से उपेक्षित इस छठ घाट का अब सुन्दरीकरण संभव हो सकेगा। नागरिकों ने आशा जताई कि सौंदर्यीकरण के बाद चौधराइन पोखरा छठ घाट नगर पंचायत सुकरौली का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा।














