A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाटा में समाधान दिवस में 19 मामले आए, 2 का मौके पर निस्तारण

हाटा में समाधान दिवस में 19 मामले आए, 2 का मौके पर निस्तारण

WhatsApp Image 2025 12 06 at 16.36.39

हाटा कुशीनगर , हाटा तहसील में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 मामले सामने आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है। समाधान दिवस में आए कुल 19 मामलों में से 9 राजस्व विभाग से, 6 पुलिस विभाग से और 4 अन्य विभागों से संबंधित थे। राजस्व विभाग के दो मामलों का तत्काल समाधान किया गया। इस दौरान कई शिकायतें दर्ज की गईं। नगरपालिका के वार्ड नंबर 7, महाराणा प्रताप नगर निवासी परमात्मा चौहान ने खेत से धान की फसल जबरन काटे जाने की शिकायत की। सुकरौली के महादनपुर सिहुलिया निवासी राहुल ने ठेले पर सामान बेचते समय टैम्पो से टक्कर मारे जाने का मामला उठाया, जबकि लोहेपार मल्ल टोला निवासी नूर मुहम्मद ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि अधिकारियों ने उनके मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया है और समाधान का आश्वासन दिया है। तहसीलदार जया सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर पहुंचकर गुण-दोष के आधार पर समस्याओं का समाधान करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार दूबे, नगर पालिका परिषद से अजय राव सहित तहसील और ब्लॉक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!