
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बहादुरपुर विकास खण्ड के कैथोलिया लाला में भ्रष्टाचार का जिन्न फिर बेनकाब।।
🔥 96 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल तैयार, मजदूरी बनी जेब गर्म करने का जरिया।
07 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बहादुरपुर बस्ती ।। खंड विकास अधिकारी के संरक्षण में चल रहा है यह पूरा धंधा, खुली छूट के साथ। ग्राम पंचायत में फर्जी हाजिरी का खेल लंबे समय से जारी। मजदूरों के पसीने की कमाई पर डाका डालने वालों के हौसले बुलंद। ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी बने मूक दर्शक, कार्रवाई का नामो-निशान नहीं। जिन कर्मियों पर निगरानी की जिम्मेदारी थी, वहीं बने खेल के खिलाड़ी। शिकायतों के बावजूद भ्रष्टाचारियों पर कोई शिकंजा नहीं कस पाया। जीरो टॉलरेंस नीति को धता बताते जिम्मेदार कर रहे मनरेगा की लूट। मजदूरों की हाजिरी सिर्फ कागज पर, मैदान में काम करने वाला कोई नहीं।
यह एक गंभीर मामला है जिसे प्रकाश में लाया गया है। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार एक दंडनीय अपराध है, खासकर जब यह गरीब मजदूरों के पसीने की कमाई से जुड़ा हो।
गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म, लोग बोले— ‘ये तो खुली लूट है’।अब देखना है प्रशासन कब जागता है और कब इस जिन्न पर लगाम लगती है।















