A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्त दान सबसे बड़ी मानव सेवा – खेदड़

जयपुर ग्रामीण

हनूतपुरा    शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के हनूतपुरा ग्राम पंचायत में आज रविवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्व. रोहित नैनावत की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जनसेवक वेद प्रकाश खेदड़ ने की।साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है।

नैनावत परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 137 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ। युवाओं ने पूरे जोश से रक्तदान किया। सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़, जिला पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुलदीप,मोहरीलाल खेदड़, ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!