A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपुर

सत्संग केंद्र कानपुर में सत्तरवाँ उद्बोधन दिवस एवं मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन; कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी ठाकुर जी के विचारों की जानकारी

IMG 20251208 WA0035
कानपुर:
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी, परमपूज्य श्री श्री आचार्य देव जी के आशीर्वाद से, कानपुर सत्संग केंद्र ने रविवार, 7 दिसंबर 2025 को युग पुरूषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की 138वीं जयंती और केंद्र का सत्तरवाँ उद्बोधन दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम तात्याटोपे नगर, मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित एक मैरिज हॉल के सभागार में आयोजित किया गया, जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस शुभ अवसर पर 16 नए अनुयायियों ने ठाकुर जी का सतनाम दीक्षा ग्रहण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
IMG 20251207 WA0014 1
जयंती समारोह के साथ-साथ, कुलवंती हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिससे स्थानीय निवासियों ने लाभ उठाया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम डी शर्मा जी और उनके पदाधिकारियों की उपस्थिति में, SPR डॉ. सुनील कुमार राय ने श्री श्री ठाकुर जी के जीवन और दर्शन पर विस्तृत वक्तव्य दिया। देवघर आश्रम से आई श्रीमती ममता राय जी ने भी ठाकुर जी के बारे में बहुत सुंदर ढंग से बताया।
IMG 20251207 WA0022
भाजपा की राष्ट्रीय युवा वाहिनी वालंटियर की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनिया रानी ने जनता को ठाकुर जी के ‘बचने और बढ़ने’ की नीति से अवगत कराया। प्रशासनिक अध्यक्ष श्री अनिल कुमार माथुर जी ने अपने उद्बोधन में श्री श्री ठाकुर जी को ‘कलयुग का भगवान’ बताया।
IMG 20251208 WA0036
यह आयोजन ठाकुर जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!