A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

IMG 20251208 175153सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय सागर में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिले के प्रमुख राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को स्वच्छ, निष्पक्ष और समावेशी बनाने के लिए राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित करना था। सभी उपस्थित दलों ने इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक की कार्यवाही, पंचनामा, फोटोग्राफ और मिनिट्स 11.12.2025 को निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!