A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

02अपहृत नाबालिग बालकों को सकुशल किया दस्तयाब

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गुमशुदा/अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा दो अलग-अलग अपहरण प्रकरणों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित कर सतत् तकनीकी विश्लेषण एवं मैदानी खोजबीन की गई। प्रकरण-1*अपराध क्रमांक 1091/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में अपहृत 17 वर्षीय बालक, निवासी पिपरिया, जिला नरसिंहपुर को अथक प्रयासों के बाद सुरक्षित दस्तयाब किया गया।प्रकरण-2* अपराध क्रमांक 1092/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में अपहृत 11 वर्षीय बालक, निवासी बानखेड़ी, तहसील गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर को पुलिस टीम द्वारा शीघ्रता से खोजकर सकुशल बरामद किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक विवेचना उपरांत नाबालिग बालकों को नियमानुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा टीम के कार्य को सराहा।सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम* निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर, प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र हरिओम शर्मा आरक्षक अखलेश,आरक्षक अनुराग, आरक्षक संजय,आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक राहुल ,थाना मोतीनगर पुलिस की यह उपलब्धि गुमशुदा/अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदी हेतु विभागीय प्रतिबद्धता, दक्षता तथा संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Back to top button
error: Content is protected !!