

निवाड़ी, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा, खाद वितरण व्यवस्था एवं उपलब्धता की समीक्षा, आयुष्मान शिविर लगाने एवं आगामी गढ़कुंडार महोत्सव की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा करते हुए शिकायतों के शीघ्र संतुष्टि पूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंड नहीं रहे, सभी विभागों के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत अटेंड करें और निराकरण में प्रगति लाएं। शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर निराकरण के संबंध में आश्वस्त करें और जल्द निराकरण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने जिले के किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने हेतु टोकन व्यवस्था का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी 27 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले गढ़कुंडार महोत्सव की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए कि महोत्सव में समस्त खाद्य दुकानों का गहन निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग सुनिश्चित की जाए। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित करें, जिले में निरंतर आयुष्मान सेवा और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए ताकि पात्र नागरिकों को समय पर उपचार मिल सके। बालक बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने हेतु नोडल अधिकारियों को छात्रावासों के निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। की कलेक्टर ने अधिकारियों को अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों की प्रत्येक सप्ताह में समीक्षा आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने माननीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समय सीमा के भीतर ज़बाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जोड़ने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए









