A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मिशन शक्ति 5.0 के तहत खरेला पुलिस की जागरूकता अभियान चलाया गया

मिशन शक्ति 5.0 के तहत खरेला पुलिस की जागरूकता अभियान चलाया गया

पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में थाना खरेला की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, शक्ति एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने मंगली बाजार कस्बा, काशीप्रसाद इंटर कॉलेज समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।

अभियान के दौरान टीम ने प्रतिभागियों को नये कानूनों की उपयोगिता, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधान, शासन की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं—जैसे 1090, 112, 181, 1098 आदि—की जानकारी दी। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय, और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीम का यह प्रयास महिलाओं को अधिक सजग, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!