A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोरखपुर में जनता दरबार मे मुख्यमंत्री ने 300 लोगों से रूबरू हुए

*गोरखपुर में जनता दर्शन : सीएम योगी ने सुनी 300 लोगों की समस्याएं*IMG 20251211 WA0023 1
“जरूरतमंदों को मिलेगा आवास व इलाज की पूरी व्यवस्था” – मुख्यमंत्री

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक होना चाहिए।

जरूरतमंदों को मिलेगा आवास

जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद बेघर न रहे।

इलाज के लिए नहीं रुकेगा कोई भी मरीज

एक महिला ने अपने पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि उनके पति के इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से धन उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित सभी जरूरतमंदों के इलाज के लिए उच्च स्तरीय इस्टीमेट जल्द तैयार कराकर सरकार को भेजा जाए, ताकि तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके।

जमीन कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जा संबंधी शिकायतों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दबंग द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपनी जमीन पर कब्जा न मिल पाने की शिकायत लेकर आई एक महिला को उन्होंने आश्वस्त किया कि उसे उसकी जमीन पर पूरा अधिकार दिलाया जाएगा।

योजनाओं के लाभ में देरी पर अधिकारियों को चेतावनी

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो इसकी विस्तृत जांच करें और पता लगाएं कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के प्रति अधिकारी त्वरित और संवेदनशील रवैया अपनाएं।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का सख्त लेकिन संवेदनशील रुख एक बार फिर स्पष्ट हुआ, जिसमें जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!