
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शनिवार 13 दिसंबर 2025,
=============छत्तीसगढ ========>

ट्रेन क्रमांक 18247/18248-बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में बिलासपुर रेलवे-स्टेशन से 15 जनवरी 2026से और रीवा से 16जनवरी 2026 से एलएचबी कोच लगाए जायेंगे। इन कोचों के लगने से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान और अधिक बेहतर आराम और सुरक्षा का अनुभव प्राप्त होगा। एलएचबी कोच लगने से ट्रेन में सीटों की संख्या भी बढ़ जायेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 18247/18248बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 15जनवरी 2026 नववर्ष से लिंक हॉफ बुश- एलएचबी, कोच की सुविधा शुरू की जायेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार नई तकनीक से निर्मित एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित आरामदायक और उच्च गति के लिए उपयुक्त होगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन में इन कोचों के लगाए जाने के बाद यात्रियों को कुल 109 अतिरिक्त सीटें भी मिलेंगी। एलएचबी कोचों के कारण एसी3टियर में 16सीटें , जनरल में 45सीटें, और स्लीपर श्रेणी में 48सीटें तक बढ़ जायेंगी। सीटे बढ़ने से अब इस ट्रेन मे और अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीटों के साथ ही सुरक्षित, आरामदायक यात्रा का अवसर भी मिल सकेगा। रेलवे प्रशासन का यह दावा है कि एलएचबी कोचों के उपयोग से और अधिक बेहतर सुरक्षा , ट्रेन में सफर करने के दौरान कम झटके महसूस होना और आधुनिक ब्रेकिंग प्रणाली और बेहतर यात्रा की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी।







