A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

स्व. महाराज कांति देव सिंह जू देव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली और चंडीगढ़ ने दर्ज की शानदार जीत

IMG 20251213 195100सतना/नागौद। बरमेंद्र क्रिकेट क्लब नागौद द्वारा आयोजित स्वर्गीय महाराज कांति देव सिंह जू देव स्मृति ऑल इंडिया लेदर बॉल टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में दिल्ली और चंडीगढ़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।आज के मैचों में अतिथि के रूप में जितेंद्र वर्मा एसडीएम, शैलेन्द्र सिंह सीएमओ, डॉ. वी. के. तिवारी, डॉ. प्रमोद प्रजापति एवं डॉ. अमित सोनी उपस्थित रहे।पहला मुकाबला दिल्ली बनाम इंदौर के बीच खेला गया। इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन दिल्ली की सधी हुई गेंदबाजी के सामने इंदौर की टीम 20 ओवर में मात्र 89 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से गेंदबाज पीयूष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 5 विकेट झटके। जवाब में 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।दूसरा मुकाबला मुंबई बनाम चंडीगढ़ के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। हालांकि टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम के पीयूष रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 80 रन की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।मैच का आंखों देखा हाल विपिन सिंह एवं अनुराग सिंह ने सुनाया। अंपायर की भूमिका मोहम्मद फारूक एवं प्रणय सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में पवन पौराहा रहे।बरमेंद्र क्रिकेट क्लब के सचिव संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दो मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच सुबह 09:00 बजे — दिल्ली बनाम भोपाल,जबकि दूसरा मैच दोपहर 01:30 बजे — लखनऊ बनाम चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!