A2Z सभी खबर सभी जिले कीकृषिछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

कलेक्टर संजय कनौजै ने भेड़वन और हरदी धान उपार्जन केंद्र किया औचक निरिक्षण

धान के नाप तोल की जाँच की

IMG 20251219 WA0227 *कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण*

नरेंद्र वारे/संभाग प्रमुख/

*कलेक्टर ने पारदर्शिता के लिए तौल हो चुके धान की बोरी को किसानों के समक्ष पुनः तौल कराया, वजन सही मिला*

 

*किसानों ने कलेक्टर को कहा, सही ढंग से तौल रहे धान*

 

*पीतांबर किसान के धान में कंकड की शिकायत पर, कलेक्टर ने साफ-सुथरा धान खरीदने के निर्देश दिए*

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 19 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के भेड़वन धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता की जांच करते हुए, तौल हो चुके धान की बोरी को किसान के समक्ष पुनः तौल कराया। पुनः तौल में बोरी का वजन 40.600 किलोग्राम पाया गया। किसानों ने बताया कि केंद्र में धान की तौल सही ढंग से की जा रही है।कलेक्टर ने सभी किसानों को धान विक्रय के पश्चात रकबा समर्पण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि फटे हुए बोरियों (बरदाना) में धान की खरीदी नहीं की जाएगी। इसके पश्चात कलेक्टर ने हरदी धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां धान की खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए ढेरी लगाकर धान खरीदी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किसान पीतांबर के धान में कंकड मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को साफ-सुथरा धान ही खरीदे जाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उमेश साहू, सारंगढ़ तहसीलदार प्रकाश पटेल उपस्थित रहे।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!