A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

48 घंटे में मिले 2 अज्ञात शव, पुलिस में मचा हड़कंप।

अयोध्या
जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो दिनों के भीतर दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शव मया बाजार और टडौली क्रॉसिंग के बीच रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास तेज कर दिएहै ।ग्रामीणों ने मया बाजार–टडौली के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली गोसाईगंज की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण पहचान में कठिनाई आ रही है।
कोतवाली गोसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक शारदेन्दु दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है और आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
उल्लेखनीय है कि इसी स्थान के पास बीते शनिवार की सुबह भी एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वह शव मर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार, यदि 72 घंटे के भीतर दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाती है, तो पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!