A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

पूर्व प्रधानमंत्री स्व• अटलबिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर नागपुर मे “अटल” दौड़ का आयोजन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
बुधवार 24 दिसंबर 2025, नागपुर
============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व• अटलबिहारी बाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर आमादार खेल महोत्सव आयोजन समिति क्रीड़ा अघाड़ी नागपुर शहर और राज मुद्रा कला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 दिसंबर गुरूवार 2025 को सुबह छह बजे “अटल दौड़” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नागपुर के चिटणीस पार्क से शुरू होगा, इस दौड़ को प्रसिद्ध पैरालिंपिंक रजत पदक के विजेता सचिन खिल्लारी जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की जायेगी। इस अवसर पर केंद्रित मंत्री नितिन गडकरी जी भी विशेष रूप से आयोजन में उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन की अध्यक्षता नागपुर महानगरपालिका के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी करेंगे। विधायक कृष्णा खोपड़े विधायक मोहनजी माटे विधायक प्रवीण दटके विधायक संदीप जोशी जी भी आयोजन के दौरान उपस्थित रहेंगे। “अटल दौड़” की यह प्रतियोगिता ओपन वर्ग में आयोजित की जायेगी। इसमे पुरूष वर्ग 10 किमी• और महिला वर्ग 7 किमी• , अंडर 16- जिसमे कि 31 दिसंबर 2009 के बाद जन्म लिए लड़के एवं लड़कियों के लिए 3 किमी• के दो तीन वर्ग को शामिल किए जायेंगे। अटल विश्वास दौड़ दो किमी• की रहेगी। इस प्रतियोगिता में 2लाख 91 हजार रूपय तक की पुरस्कार राशि होगी। प्रतियोगिता प्रत्येक समूह में शीर्ष तीन से लेकर दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दिए जायेंगे।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!