A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

थाना पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन मकरी पहरा में हुई चोरी का एक और अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन मकरी पहरा में हुई चोरी का एक और अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG 20251224 WA0365चित्रकूट 24 दिसंबर 2025

थाना पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन मकरी पहरा में हुई चोरी का एक और अभियुक्त गिरफ्तार।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्याम देव सिंह व उनकी टीम ने ग्राम पंचायत भवन मकरी पहरा में चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को चोरी के 01 अदद प्रिन्टर व 02 अदद मॉनीटर के साथ गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अमित यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र करीब 21 वर्ष निवासी मकरी पहरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट
बरामदगी-
01 अदद प्रिन्टर
02 अदद मॉनीटर
संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.12.2025 को वादी उमेशचन्द्र पुत्र रामबहोरी निवासी ग्राम मकरी पहरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 21.12.2025 को रात्रि में पंचायत भवन में रखे मॉनिटर,कम्प्यूटर,कलर फोटो कापी मशीन,सीसी टीवी कैमरा मॉनिटर,इन्वर्टर बैटरा इत्यादि सामान पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। दिनांक 22.12.2025 को सुबह 10.00 बजे जैसे ही ग्राम सचिवालय आया तो मेन गेट का ताला व कम्प्यूटर कक्ष का ताला टूटे हुये थे । इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 233/25 धारा 305(E) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थानाध्यक्ष पहाड़ी को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दिनाँक 23.12.2025 को थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल उर्फ नन्हू यादव पुत्र गजोधर यादव निवासी मकरी पहरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गयी तथा आज दिनांक 24.12.2025 को मुखविर द्वारा सूचना दिया गया ग्राम पंचायत मकरी पहरा में हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त अमित यादव पुत्र मुन्ना यादव परसौंजा से पहाड़ी की तरफ जा रहा मुखविर की सूचना पर विश्वास करके अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अमित यादव पुत्र मुन्ना यादव उपरोक्त से कड़ाई से पूंछताछ की गयी तो चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की माल अपने दोस्त नन्हू उर्फ अनिल (पूर्व में गिरफ्तार) के जीजा प्रेम उर्फ भादे निवासी पछौहा थाना कमासिन जनपद बांदा के साथ चोरी करने व बुलोरें से माल ले जाकर बड़े बक्से पर पर्दे की पीछे रखा जाना बताया जो पुनः निजी साधन से पछौहा पहुंचकर जो भादे के घर में 01 अदद प्रिन्टर व 02 अदद मॉनीटर (छोटा बड़ा) बरामद हुआ। बरामद सामान के बारे में अमरनाथ यादव पुत्र कुटुवा से पूंछा गया तो बताया कि यह सभी समान मेरा बेटा भादे व उसका साला नन्हू व नन्हू का दोस्त दिनांक 22.12.25(परसो) को रात में घर लाये थे तथा मेरा बेटा प्रेम उर्फ भादे लखनऊ गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1.उ0नि0 श्याम देव सिंह थाना पहाड़ी
2.आरक्षी प्रेम कुमार
3.आरक्षी मृत्युंजय पाण्डेय

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!