अन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

निवाड़ी में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन।

रजनीश तिवारी ‘रानू’ के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

FB IMG 1766583985847

निवाड़ी, निवाड़ी जिले के गांधी चबूतरा पर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बजरंग दल कार्यकर्ता रजनीश तिवारी ‘रानू’ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और धार्मिक असहिष्णुता के विरोध में नारेबाजी की। बजरंग दल नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार से कड़ा विरोध दर्ज कराए तथा वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि अत्याचार नहीं रुके तो बजरंग दल आंदोलन को और तेज करेगा।

पुतला दहन की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से मौके से रवाना हो गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!