A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भगत सिंह चौक व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान

समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार

वंदे भारत लाइव न्यूज़

रुचि डोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार

 

भगत सिंह चौक व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान
IMG 20251226 WA0011हरिद्वार, 26 दिसम्बर। भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को समर्थन देते हुए भगत सिंह चौक एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित धर्म नगरी के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। जिलाधिकारी के प्रयासों से प्रेरणा लेकर सभी अपनेे आसपास के परिसर को स्वच्छ सुंदर बनाएं। कूड़ा करकट सड़कों पर ना फेंके। नगर निगम के सफाई कर्मियों का सहयोग करें। स्वच्छता में ही स्वस्थ जीवन रहता है। अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। पॉलिथीन, वेस्ट सामग्री इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए। इस दौरान संजय गुप्ता, विनोद मलिक, अमित गुप्ता, ओमपाल सिंह, कालू, संजीव, सरवन आदि व्यापारी शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!