A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष रहे शारदे बृजनन्दन शर्मा के निधन की सूचना से पूरा शिक्षक समाज मर्महत l

  1. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष रहे शारदे बृजनंदन शर्मा के निधन की सूचना से पूरा शिक्षक समाज मर्माहत है। उनके अतिरिक्त शिक्षा वृत्ति से जुड़े सभी प्रमुख और जन साधारण लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
    अपनी संवेदना और गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद बेलागंज गया के प्रधानाध्यापक और शिक्षाविद मोहम्मद अबरार आलम ने कहा कि वह एक शिक्षकों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अनवरत शिक्षकों की मांगों और समस्याओं पर सरकार से आंदोलन कर समाधान दिलाया है। उन्होंने कहा कि वैसे शिक्षक नेताओं पर बिहार के शिक्षकों को गर्व है । इनके निधन से पूरे शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है l
    शिक्षक नेता एवं सेवानिवृत रंगनाथ शर्मा ने कहा कि स्व शर्मा शिक्षा तथा राजनीति के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय और सक्रिय कार्य करते थे l शिक्षक रण विजय सिंह ने कहा कि उनके प्रयास से ही प्राथमिक और मध्य विद्यालयों का सरकारीकरण हुआ था l प्रधानाध्यापक दिग्विजय प्रसाद सिंह ने कहा कि वह सदा शिक्षक समाज के हृदय में बसे हुए रहेगें l
    इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के संचालक हिमांशु शेखर , जड़ यू के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह , शिक्षक नेता अरविंद कुमार, राजेश कुमार राजू,मदन प्रसाद आदि ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।के निधन
  2. त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!