A2Z सभी खबर सभी जिले की

रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन की पहल, ठंड में 500 जरूरतमंद महिलाओं को राहत

रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन की पहल, ठंड में 500 जरूरतमंद महिलाओं को राहत

WhatsApp Image 2026 01 13 at 12.12.56 WhatsApp Image 2026 01 13 at 12.12.57
हाटा कुशीनगर, अहिरौली बाजार , महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए समर्पित रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन (एनजीओ) के तत्वावधान में सोमवार को अहिरौली बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में 500 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा सिंह सैथवार, विशिष्ट अतिथि हाटा नगर के नगर अध्यक्ष रामानंद सिंह तथा पूर्व विधायक पवन केडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 13 at 12.12.21

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. ममता सिंह ने की।अपने संबोधन में पूर्व विधायक पवन केडिया ने कहा कि महिलाओं के लिए कार्य कर रहे संगठनों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य जरूरतमंदों तक सीधी राहत पहुंचाते हैं और ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रहना चाहिए। मुख्य अतिथि गंगा सिंह सैथवार ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. ममता सिंह ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगठन की राष्ट्रीय सचिव कु. बबिता सिंह, राष्ट्रीय सचिव (प्रशासन) अविनाश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष (पिपराइच) नेहा चौधरी, ग्राम अध्यक्ष कुसुम देवी एवं मोनी देवी, जिला उपाध्यक्ष फातिमा गुड्डा, गुड्डी निषाद, शान्ति देवी, ब्लॉक अध्यक्ष (कुशीनगर) ममता देवी, मनीषा देवी तथा वार्ड प्रभारी सीमा व बब्बू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले।पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!