A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना चुनार चेरा के पुरा में दो पक्षों मे हुई मार द्वारा मारपीट कर लोक परशांति भंग करने के अभियोग से संबन्धित 04 अभीयुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 बांस का डंडा बरामद

थाना चुनार चेरा के पुरा में दो पक्षों मे हुई मार द्वारा मारपीट कर लोक परशांति भंग करने के अभियोग से संबन्धित 04 अभीयुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 बांस का डंडा बरामद IMG 20260120 WA0206 747x420 2

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः18.01.2026 को वादी इन्दल मौर्या पुत्र स्व0 अर्जुन मौर्या निवासी ग्राम चेरा के पुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध वादी के घर पर आकर गाली-गलौज, मारपीट व महिलाओं के साथ मारपीट धक्का मुक्की करने तथा जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0स0-23/2026 धारा-110,115(2),351(3),352,3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए , उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव व सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर जमुई अण्डर पास के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों 1. भीम उर्फ आशीष यादव पुत्र पारसनाथ निवासी रैपुरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2.भोला शंकर सोनकर पुत्र शिवबली सोनकर उर्फ अद्या सोनकर 3. मनोज सोनकर पुत्र जयराम सोनकर व 4. शिवबली सोनकर उर्फ अद्या पुत्र काली चरण निवासीगण सरैया सिकंदरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 बांस का डण्डा बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा-110,115(2),351(3),352,3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!