A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े फहराएंगी ध्वज

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगी वाचन, सुबह 9 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 के खेल ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन

निवाड़ी। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ध्वज फहराएंगी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगी।

गणतंत्र दिवस पर्व पर मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 के सामने स्थित खेल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहाँ कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगी।
आदेशानुसार कलेक्टर कार्यालय भवन को छोड़कर जिले के सभी सार्वजनिक/सरकारी एवं अर्ध-सरकारी भवनों तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रातः 7:30 बजे झंडा फहराया जाएगा। कलेक्टर प्रातः 8:00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय भवन में ध्वजारोहण करेंगी।

परेड ग्राउंड पर माननीय मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8:55 बजे होगा तथा प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!