
चुनार के विधायक प्रतिनिधि की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, तीन युवक गंभीर घायल
इलाके में भारी आक्रोश टम्मलगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।आज लगभग शाम 4:30 बजे टम्मलगंज क्षेत्र में खेल रहे बच्चों और युवकों के ऊपर विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार की गाड़ी चढ़ा दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।इस दर्दनाक हादसे में मोहल्ले के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर प्रमोद उम्र लगभग 26 वर्ष जो रिश्तेदारी में आकर यहां काम करता था बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान इस प्रकार बताई जा रही है राज कुमार, पुत्र धर्मेन्द्र उम्र लगभग 24 वर्ष, रामाशरे पुत्र सुखराम उम्र लगभग 26 वर्ष। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ।
घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि दबंग और रौबदार किस्म का व्यक्ति है, जिसके चलते लोग खुलकर सामने आने से डर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोगों की मांग है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को तुरंत न्याय मिले।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन सवाल यह है क्या रसूखदार होने की वजह से एक बार फिर कानून कमजोर पड़ेगा, या पीड़ितों को मिलेगा न्याय।
