A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में होने वाले 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां मुकम्मल

नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में होने वाले 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां मुकम्मल
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे ।
शनिवार को गणतंत्र दिवस के सिलसिले में फुल ड्रैस अंतिम रिहर्सल का नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने किया अवलोकन किया
कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के टीम प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
नरवाना, 24 जनवरी,  FB IMG 1769254844163 FB IMG 1769254849336 FB IMG 1769254858625 FB IMG 1769254839444 उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे । यह जानकारी नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने शनिवार को फाइनल रिहर्सल के निरीक्षण उपरांत दी। मेला ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस के सिलसिले में फुल ड्रैस अंतिम रिहर्सल हुई। नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने पूरी रिहर्सल का अवलोकन किया और कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के टीम प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र का गौरव है इसलिए सभी नागरिकों को राष्ट्रीयता की भावना के साथ इसे मनाना चाहिए ।
शनिवार को संपन्न हुई अंतिम रिहर्सल में हरियाणा पुलिस पुरुष एवं महिला की टुकडी, कालेज के एनसीसी लडक़ी एवं लडक़े तथा आईटीआई की परेड टुकडय़िों ने प्रभावशाली मार्च पास्ट में हिस्सा लिया । उपरोक्त टुकडय़िों का नेतृत्व क्रमश: प्लाटून कमांडर पीएसआई गुरमीत सिंह , एनसीसी कमांडर ज्योति व राहुल, राजकीय आईटीआई कमांडर रींकू, ज्ञान सागर आईटीआई मुस्कान, ज्ञानेन्द्रा पब्लिक स्कूल कुमारी जैसमीन, बैंड प्लाटून कमांडर हरेंद्र ने किया । कार्यक्रम में डीबीके पब्लिक स्कूल नरवाना, ज्ञानेन्द्रा पब्लिक स्कूल कालवन, शिक्षा भारती स्कूल नरवाना, श्याम बाल वाटिका स्कूल नरवाना, वेदांता इंटरनैशनल स्कूल कलौदा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, एस डी पब्लिक स्कूल नरवाना की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और रिहर्सल का समापन आदर्श बाल मंदिर नरवाना स्कूल के विद्यार्थियों की टीम द्वारा गाए राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
इस मौके पर बीईओ सन्तोष शर्मा, एसएचओ आत्मा राम, नायब तहसीलदार लेखा शाखा नरेश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ सुनील दलाल, बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह, स्टेज संचालक नरेश कुमार, नगर परिषद के सचिव संदीप कुमार, हरीश स्टेनो, जोगिंद्र, राजेश टांक, पुलिस प्रशासन नरवाना व अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!