A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियां हुई सम्मानित

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियां हुई सम्मानित

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियां हुई सम्मानित

IMG 20260124 WA0021 1

हरिता पटेल जिला रिपोर्टर महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल समृद्ध भारत अखबार।                   स्थानीय शंकराचार्य संस्कृतिक भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस सह महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी , विशिष्ट अतिथियों में पूर्व पालिका अध्यक्ष ,वर्तमान पार्षद पवन पटेल, संदीप घोष, प्रशांत श्रीवास्तव, बंटी शर्मा, वार्ड पार्षद पीयूष साहू , चंद्रशेखर बेलदार, सुनैना पप्पू ठाकुर, राजेंद्र भारती चंद्राकर, युवा पार्षद धनेश्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े ,रोशन बग्गा, सरपंच सजन यादव, निरंजना शर्मा, नैनी सिंह आदि रहे। विधायक श्री सिन्हा द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की बालिकाएं सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही हैं विशेष कर खेल के क्षेत्र में मिली सफलता के लिए राष्ट्रीय राज्य स्तरीय स्पर्धाओ में सफलता के परचम लहराने वाली बालिकाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही यह सफलता बालिकाओं की सफलता के साथ यह परिवार एवं समाज की सफलता है बालिकाओं को धैर्य एवं अनुशासन प्राप्त करने के महत्व सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया बेटियों के महत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटियां होती हैं उसे घर में वास्तु वास करता है उसे घर को वास्तु दोष नहीं होता है विधायक महोदय द्वारा खेलों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली बालिकाओं को शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी टिकेंद्र जटवार ने बताया कि सन 2008 से राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाया जा रहा है इस दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि बाल विवाह, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या आदि के रोकथाम के लिए सरकार एवम् विभाग द्वारा जन जागरुकता के जरिये विशेष पहल की जारी है और अभियान चलाया जा रहा है।

*इस अवसर पर इन बालिकाओं का सम्मान किया गया*

दिव्या रंगारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और बास्केटबॉल में मेडल प्राप्त किया।

नवलीन कौर सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप अरुणाचल प्रदेश में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया

पदमा साहू राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी चैंपियनशिप इंफाल मणिपुर में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया

लीना सोनवानी राज्य स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता बालोद में रजत पदक प्राप्त किए।

ईश्वरी साहू राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता कबीरधाम में प्रतिनिधित्व किया।

पूजा साहू राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता बिलासपुर में प्रतिनिधित्व किया।

भुवनेश्वरी यादव राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता सरगुजा में स्वर्ण पदक प्राप्त किए ।

अनुराधा ध्रुव राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता बिलासपुर में प्रतिनिधित्व किये।दिव्या ठाकुर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता राजनांदगांव में प्रतिनिधित्व किया

नीलम कोसले राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता राजनांदगांव में प्रतिनिधित्व

जागृति महानंद राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता ओपन राजनांदगांव में प्रतिनिधित्व किये।

इनके अलावा परियोजनाओं द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का सम्मान भी किया गया इसी क्रम में शकुन यादव, राधा सेंन, कृष्णी बाई दीवान, टीना बंजारे ,भुवन ठाकुर, नर्मदा साहू, मंटोरा दीवान, पीला बाई, कंचन साहू, सोफिया टांडी, रोशनी धृतलहरे, अंगूरी शर्मा, मंजूलता प्रधान , छवि निषाद विशाखा सिदार, लताबाई, रामबाई ठाकुर, केकती केवर्ट, निर्मला गायकवाड, सतरूपा, सरिता यादव ,पुष्पलता, सुकृति ध्रुव ,हेमलता देवदास आदि का सम्मान शाल श्रीफल के द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति रही जिसमे प्रमुख रूप से सीडीपीओ शैल नाविक, अपर्णा श्रीवास्तव, रतन कंवर राम सिंह जिला बाल संरक्षण अधिकारी, खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, पूनम कोसरिया, जिला मिशन समन्वयक खिलेश्वरी चक्रधारी, सुपरवाइजर शीला प्रधान, कुंती यादव ,रितु सिंहा लक्ष्मी दिवाकर, दीपमाला तारक, स्वरूप भोई, दीक्षा बारीक, रुक्मणी चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सुलेख शर्मा ,छाया हिरवानी, विमला सोनी, अंजू चंद्राकर, रूप भारती ,अहिल्या मरकाम उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुधा रात्रै ने किया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!