A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगोडी चौकी थाना पुलिस के द्वारा जुआ फड़ रेड

सिंगोड़ी :- पुलिस अधीक्षक महो, श्री अजय पांण्डेय व अति. पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय  अधिकारी (पुलिस) श्रीमती कल्याणी बरकड़े थाना पभारी राजेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/01/2026 को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु कस्बा भ्रमण में रवाना हुए थे जो भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की खतरा चौरई रोड पारस कृषि केंद्र के पीछे ग्राउंड मे, ग्राम सिंगोड़ी मे कुछ लोग जुआ खेल रहे जो सूचना पर रेड की  कार्यवाही करने पर मौके से (1) राजा पिता प्रमोद यादव उम्र 26 वर्ष (2) संत कुमार पिता बैसाखू वर्मा उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी पिपरिया गमानी चौकी हिवरखेडी(3) सियाराम पिता मोतीराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी धनोरा चौकी हिवरखेडी (4) प्रदीप पिता मिहिलाल वर्मा बर्मा उम्र 32 वर्ष (5) गोपाल पिता सुकसलाल गुर्गे उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ग्राम करबे पिपरिया चौकी धरमटेकडी थाना कुंडीपुरा को गिरफ्तार कर जुआ फड़ से कुल2410/-रुपए की मशरूका जप्त की गई। आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाए जाने से अप.क्रं – 36/2026 धारा -13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

कार्यवाही मे शामिल पुलिस टीम – चौकी प्रभारी उप.निरी पंकज राय ,सउनि राजकुमार सनोड़िया, आर. पीयूष, आर. गुरमुख।

[yop_poll id="10"]
Show More

AKASH TAMRAKAR Chhindwara mp

I am a News Report in Madhya Pradesh and News Channel work for Vande Bharat news Agency.
Back to top button
error: Content is protected !!