
रीठी कटनी। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड रीठी के सेक्टर क्रमांक 1 बडगांव में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गर्म गुरुजीकला के भागवती गार्डन में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम के ऊर्जावान युवा समाजसेवी श्री राजेश लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय प्रयास व सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में ग्राम ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राजप्यारी आदिवासी, श्रीमती लाड़ली आदिवासी पूर्व सरपंच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया और इसके पश्चात msw की छात्रा माया निषाद द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं उद्बोधन में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड रीठी के समन्वयक श्री जगह सिंह मसराम द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों को ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की रूपरेखा व विषयवस्तु से अवगत कराया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्बोधन में परामर्शदाता अरुण तिवारी ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्राम विकास पखवाड़ा का विकासखण्ड स्तरीय आयोजन जिसमें आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर ग्रामों में ग्रामोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। इस अभियान में ग्रामोत्सव, ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान, परिवार सम्पर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज एवं गौ-संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, इसके पश्चात नवांकुर संस्था के श्री उमेश त्रिपाठी द्वारा स्वदेशी से स्वावलंबन व जैविक खेती विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके पश्चात परामर्शदाता अमर बहादुर यादव द्वारा भी अपने विचार रखते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने व लाभ दिलाने के लिए हर्कसम्भव प्रयास हो पर बात कही। इसके पश्चात परामर्शदाता शरद यादव द्वारा नशामुक्ति व स्वदेशी जागरण की शपथ दिलाई गई। अंत मे सभी ने मिलकर ग्राम में नशामुक्ति व स्वदेशी जागरण एवं जल संरक्षण के नारों के साथ विशाल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शरद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम के श्री राजेश लोधी, श्री राम बक्श मेहरा, राजप्यारी आदिवासी, सुमतरानी, लाड़ली आदिवासी, श्री उमेश त्रिपाठी, लखन पटेल,परामर्शदाता रूपा बर्मन, अमर बहादुर यादव, साक्षी नामदेव के साथ समस्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।




