A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जीवंत करता आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम

IMG 20260125 WA0197 IMG 20260125 WA0190 motion photo 5637729960808981424

जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जीवंत करता आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम

गिरजा शंकर अवस्थी ब्यूरो बांदा

आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज स्थित गोपाल ब्रह्म स्थान पर आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती सह आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में बिहार सरकार के लोकप्रिय ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री, मुख्य सचेतक सत्तादल एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री श्रवण कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को समर्पित रहा है। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य माननीय श्री भीष्म साहनी जी, पश्चिमी चंपारण के सांसद माननीय श्री संजय जयसवाल जी, पूर्व विधायक माननीय श्री दिलीप वर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के आयोजक बाल्मीकि नगर के लोकप्रिय जदयू सांसद माननीय श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी रहे, जो अपने स्वर्गीय पूज्य पिता श्री बैजनाथ महतो जी द्वारा प्रारंभ की गई गरीब कन्याओं के विवाह की इस पुनीत परंपरा को वर्ष 2020 के बाद भी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और व्यक्तिगत संसाधनों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर 19 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें वर–वधू को दिया जाने वाला संपूर्ण गृहस्थी का सामान माननीय सांसद जी द्वारा स्वयं वहन किया गया, जो उनके सामाजिक दायित्व और मानवीय सरोकार का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड प्रभारी के रूप में अपने वक्तव्य में मैंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने सामाजिक न्याय का जो फार्मूला देश को दिया, वही फार्मूला आज बिहार में माननीय मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ लागू हो रहा है और बिहार आज सामाजिक न्याय व समावेशी विकास का मॉडल बन चुका है। मैंने यह भी कहा कि माननीय नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार जी तथा वाल्मीकि नगर के सांसद माननीय श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी जिस ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा कर रहे हैं, वही जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों की सच्ची अभिव्यक्ति है। इस कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति के साथ बांदा जनपद से जदयू की प्रदेश सचिव श्रीमती गरिमा सिंह पटेल जी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बांदा श्रीमती पिंकी प्रजापति जी, जदयू के सक्रिय सदस्य श्री विद्या भूषण पटेल जी एवं श्री धर्मेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे। अंत में माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी एवं माननीय सांसद श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने सामाजिक न्याय को कर्म में बदलने वाले इस प्रेरणादायी आयोजन से पूरे देश को एक सशक्त संदेश दिया, जिसके लिए जनता दल यूनाइटेड परिवार उत्तर प्रदेश, विशेषकर बुंदेलखंड, सदैव आभारी रहेगा।

शालिनी सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष जेडीयू यूपी

प्रभारी बुंदेलखंड

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!