
धनबाद:-बाघमारा अनुमंडल के हरिहरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.मामले की जानकारी बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी.बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है.




