उत्तर प्रदेश

एच तिलगड़िया में जल निगम टंकी दीवार गिरने की जांच

गठित टीम ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तिलगड़िया में जल निगम टंकी दीवार गिरने की जांच: मिट्टी कटाई और जल भराव से गिरी, दुबारा निर्माण जारी

डुमरियागंज ब्लॉक के तिलगाड़िया बुजुर्ग में जलनिगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी की दीवार बुधवार को गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल एक जांच टीम का गठन किया। गठित टीम ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दल में डीडीओ, अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल, सहायक अभियंता उमेश, जूनियर इंजीनियर शिवम पांडेय, जल निगम के अन्य सदस्य और संस्थान के प्रतिनिधि आकाश श्रीवास्तव व संजीव सहित इंजीनियरिंग टीम शामिल थी।

FB IMG 1769354425442

जांच में सामने आया कि दीवार का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप किया गया था। टीम ने पाया कि काश्तकार द्वारा खेती के दौरान की गई मिट्टी की कटाई और जल भराव के कारण यह दुर्घटना हुई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलदाय संस्था ने तत्काल कॉलम-बीम सहित पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जो प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त, समिति ने गांव में नियमित जलापूर्ति व्यवस्था का भी ग्रामीणों के बीच जाकर सत्यापन किया। इसमें पाया गया कि जलापूर्ति दो वक्त सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!