A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

27 यात्रियों को पुणे से यवतमाल ले जा रही निजी ट्रेवल्स जलना में भीषण आग की चपेट में

समीर वानखेड़े:
महाराष्ट्र के जालना में एक निजी यात्रा बस में अचानक आग लग गई।इस घटना में पूरी प्राइवेट बस जलकर राख हो गई।
यह घटना छत्रपति संभाजीनगर जालना रोड पर शेलगांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुई।
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग प्राइवेट गाड़ी के टायरों में रगड़ की वजह से लगी, जिसमें 27 पैसेंजर सवार थे। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह निजी बस पुणे से यवतमाल की ओर जा रही थी।
आग इतनी भयानक थी कि फायर डिपार्टमेंट को उस पर काबू पाने में डेढ़ घंटा लग गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!