A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सरसावा में बेखौफ चोरों का आतंक: नेशनल हाईवे किनारे नई दुकान का शटर उखाड़ने की कोशिश, लाखों का सामान बाल-बाल बचा

सरसावा क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

Screenshot 2026 01 27 at 12 57 52 65 WhatsApp Business

🚨 सरसावा में बेखौफ चोरों का आतंक: नेशनल हाईवे किनारे नई दुकान का शटर उखाड़ने की कोशिश, लाखों का सामान बाल-बाल बचा 🚨

सरसावा क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। नेशनल हाईवे पर स्थित शाहजहांपुर इलाके में ओपनिंग के महज दो हफ्ते के भीतर ही एक कपड़े व जनरल स्टोर की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। बीती रात अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की कोशिश की। हालांकि चोर शटर को नुकसान पहुंचाने में सफल रहे, लेकिन शटर के बराबर में लगी मजबूत लोहे की सेफ्टी पत्तियों ने उनकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया। इसी सुरक्षा के कारण दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान चोरी होने से बच गया।

दुकान स्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग दस दिन पहले ही शुभ मुहूर्त में दुकान में लाखों रुपये का माल भरा था। अगर सुरक्षा पत्ती न लगी होती तो भारी आर्थिक नुकसान तय था। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब हाईवे किनारे की दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो अंदरूनी बाजारों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इन वारदातों के पीछे कोई संगठित प्रोफेशनल चोर गिरोह सक्रिय है या फिर नशे के आदी असामाजिक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना सरसावा की शाहजहांपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी में है।

स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और हाईवे किनारे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह | संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | ब्यूरो चीफ – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर | 📞 खबर, विज्ञापन व सूचना हेतु संपर्क: 8217554083

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!