A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

चंद्रशेखर आजाद पूर्व सैनिक संगठन सतना ने “एक साम शहीदों के नाम” उत्साह पूर्वक मनाया

IMG 20260127 132638सतना : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार, संरक्षक श्री सुरेश प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के 100 से अधिक सम्मानित सदस्यों ने गरिमामयी कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर आदरणीय श्री स्वतंत्र मिश्रा जी एवं उनकी टीम द्वारा सभी पूर्व सैनिकों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा सम्मान स्वरूप अग्रिम पंक्ति में स्थान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एक के बाद एक प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ आरंभ हुईं, जिनमें शहीदों के बलिदान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में जिले के अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई और सौहार्दपूर्ण वातावरण में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संवाद हुआ। कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक साथी ने इसे एक अविस्मरणीय, प्रेरक और भावनात्मक अनुभव बताया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!