मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:गणतंत्र दिवस’’ की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में ‘’भारत पर्व’’ का हुआ आयोजन.

FB IMG 1769570173348

IMG 20260128 085144
Oplus_131072

 

गणतंत्र दिवस’’ की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में ‘’भारत पर्व’’ का हुआ आयोजन।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

भारत पर्व कार्यक्रम में हुई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

सिंगरौली: राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी ‘’भारत पर्व’’ का आयोजन किया गया। ‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम में कलाकारों ने देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भारत पर्व का शुभारंभ सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम में छतरपुर के कलाकार इन्द्रपाल यादव एवं उनके दल द्वारा बुदेली लोकगीतो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई वही रीवा से आये कलाकार दीपाशु कुमारी बारी रीवा एवं उनके दल द्वारा बघेली लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय बलियारी की छात्राओ ने एकता में अनेकता की थीम पर नृत्य किया गया। एवं डीएव्ही विद्यालय के छात्रो द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा ने मनभावन भजन की प्रस्तुति दी। भारत पर्व पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधायक सिंगरौलीं कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिले के नागरिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान पार्षद संतोष शाह, अनिल बैस, राम नरेश शाह, सीमा जयसवाल, एसडीएम सुरेश जाधव, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, सहित अधिकारी कर्मचारी एवं आम जन मानस उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!